Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हैकरों ने सैकड़ों नेताओं और राजनीतिक दलों की निजी जानकारी लीक की..

 

हैकरों ने सैकड़ों नेताओं और राजनीतिक दलों की निजी जानकारी लीक की


जर्मनी में सैंकड़ों नेता हैकिंग के शिकार हुए हैं। हैकरों ने इन नेताओं और राजनीतिक दलों की निजी जानकारी लीक कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हैकरों ने एक पार्टी को छोड़कर बाकी दलों पर निशाना साधा है।

रिपोर्ट में दावा किया है कि राजनीतिक पार्टियों के अंदरूनी दस्तावेज और सैकड़ों जर्मन नेताओं की निजी जानकारी इंटरनेट पर लीक की गई है। हैकरों ने अति दक्षिणपंथी पार्टी एएफडी को छोड़कर, जर्मन संसद में मौजूद बाकी सभी दलों के दस्तावेज जारी किए हैं। इसमें प्रांतीय स्तर के नेता भी हैकिंग के शिकार हुए हैं। लीक किए दस्तावेजों का पहली बार 3 जनवरी 2019 की पता चला। 

यह दस्तावेज दिसंबर 2018 की शुरूआत से ही लीक किए जा रहे थे। इन्हें हैम्बर्ग से चलने वाले ट्विटर अकाउंट से रिलीज किया जा रहा था। ट्विटर अकाउंट खुद को सिक्योरिटी रिसर्च, कलाकार और व्यंग्यकार बताता है। लीक किए गए दस्तावेजों में कोई खास पैटर्न नहीं दिखता। फिलहाल इसके पीछे का छुपे इरादे और लोगों को भी कोई सुराग नहीं है।

दस्तावेजों में पता, मोबाइल नंबर शामिल

लीक हुए दस्तावेजों में राजनेताओं के पते और मोबाइल नंबर भी शामिल हैं। कुछ मामलों में नेताओं के बैंक और फाइनेंस की जानकारी, आईडी कार्ड्स और प्राइवेट चैट भी लीक किए गए हैं। साथ ही इसमें जॉब एप्लिकेशन, पार्टी मेमो और पार्टी सदस्यों की सूचीभी है। इनमें से कुछ दस्तावेज साल भर से भी ज्यादा पुराने हैं।

Post a Comment

0 Comments